अयोध्या उत्तर प्रदेश

ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कई वर्षों से चल थे फरार।

ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कई वर्षों से चल थे फरार।

अयोध्या।

अयोध्या पुलिस ने शंकर गोपालन सेवा संस्थान के कई वर्षों से फरार चल रहे मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एजेंटों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय। शंकर गोपालन सेवा संस्थान बनाकर क्षेत्रीय लोगों का धन दोगुना करने का झांसा देकर निवेश करने के उपरांत फरार हो गए थे। निवेशकों की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने मैनेजिंग डायरेक्टर समेत एजेंटों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 

अयोध्या के खांडसा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी उसी वक्त मुखबिर ने सूचना दिया की शंकर गोपालन सेवा संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर और एजेंट घर पर मौजूद है सूचना मिलते ही पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, चौंकी प्रभारी खण्डासा शैलेश कुमार त्रिवेदी, कांस्टेबल उमेश यादव, शिवम यादव, शरद कुमार, दुर्गा प्रसाद यादव महिला कांस्टेबल आकांक्षा दूबे व पूजा सिंह की टीम ने आशा देवी को पंचायत भवन के पास से तथा अन्य आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां पर विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया शंकर गोपालन सेवा संस्था खोलकर लोगों का धन दोगुना करने के लिए जमा कराते थे। और धन जमा कराने के बाद फरार हो गए थे।

निवेशकों की तहरीर के आधार पर मैनेजिंग डायरेक्टर समेत एजेंटों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्यवाही की गई थी। फरार चल रहे सभी आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago