
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरईपारा गांव के पास सोमवार की रात विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है। कार सवार चारों लोग बल्दीराय थाना क्षेत्र में निमंत्रण में गए हुए थे। निमंत्रण से वापस अपने घर अयोध्या जा रहे थे। भीषण दुर्घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य में लग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को किसी तरीके से कार से निकालकर सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More