
अयोध्या निर्माणाधीन रामपथ पर अनवरत जलापूर्ति संकट से त्राहि-त्राहि कर रहे लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। आक्रोश में उबाल की शुरुआत रविवार देर रात रिकाबगंज क्षेत्र से हुई जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने घंटों निर्माणाधीन रामपथ मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलापूर्ति बहाली की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को समझा कर जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। चार माह से सहादतगंज से अयोध्या नयाघाट तक चौड़ीकरण के चलते लोगों को अभूतपूर्व जलापूर्ति और बिजली संकट का दंश झेलना पड़ रहा है। इसे लेकर रविवार देर रात कंधारी बाजार, हनुमानगढ़ी रिकाबगंज के लोग घरों से निकल आए और रिकाबगंज – सिविल लाइन रोड पर हनुमानगढ़ी के निकट जाम लगा दिया। करीब दो घंटे चले जाम के दौरान काफी गाड़ियों का रेला जाम में फंसा रहा।
वहा के लोगों का कहना था कि 25 दिनों से पानी नहीं आ रहा है, शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में यह हालात झेलने पड़ रहे हैं। लगातार पाइप लाइन टूट रही है, हफ्तों मरम्मत नहीं हो रही है। हालांकि मौके पर पहुंची कैंट थाना और रिकाबगंज चौकी पुलिस ने अनुनय विनय कर जलापूर्ति चालू कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More