ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:33 AM IST

जिला विकास अधिकारी का: नाजिर गिरफ्तार, सचिव की बहाली के लिए मांग रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
जिला विकास अधिकारी का नाजिर गिरफ्तार, सचिव की बहाली के लिए मांग रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: जिला विकास अधिकारी का नाजिर गिरफ्तार, सचिव की बहाली के लिए मांग रहा था घूस,...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
जिला विकास अधिकारी का नाजिर गिरफ्तार, सचिव की बहाली के लिए मांग रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

images - जिला विकास अधिकारी का नाजिर गिरफ्तार, सचिव की बहाली के लिए मांग रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकरनगर जिले में अयोध्या की एंटीकरप्शन की टीम ने अकबरपुर के विकास भवन में जिला विकास अधिकारी के नाजिर को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। नाजिर पर आरोप है कि वह एक निलंबित ग्राम पंचायत सचिव के बहाली के लिए घूस मांग रहे थे। अकबरपुर विकास भवन में जिला विकास अधिकारी के नाजिर के पद पर तैनात वीरेंद्र चौहान को एंटीकरप्शन की टीम ने जिला अस्पताल के सामने कोर्ट रोड पर 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। नाजिर पर हंसवर थाना इलाके के हंसवर निवासी ग्राम पंचायत सचिव विनोद कुमार से 10 हजार घूस लेने का आरोप है।
मिली जानकारी के बताया जाता है कि ग्राम पंचायत सचिव विनोद कुमार किसी मामले में निलंबित हो गए थे, लेकिन वह कोर्ट से स्टे ले लिए, जिसके बाद फिर से उन्हें तैनाती के नाम पर नाजिर उनसे 10 हजार घूस मांग रहे थे, जिनकी शिकायत पर एंटीकरप्शन ने आज गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT