अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम में हो रहे पर्यटन विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम में हो रहे पर्यटन विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को श्रवण क्षेत्र धाम में हो रहे पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा भगवान श्री राम वाटिका के फिनिशिंग कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा अवशेष फिनिशिंग कार्यों के शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा श्री राम वाटिका के बगल निर्माणाधीन भगवान हनुमान जी महाराज वाटिका के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता कड़े निर्देश दिए कि कार्यों को तीव्र गति से कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए की कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी महोदय के प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री के प्रेरणादारी नेतृत्व में श्रवण क्षेत्र धाम में भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया जा चुका है इसी के क्रम में वहां पर भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना का कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago