जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, बाजारों में खपा चुके हैं चार लाख से अधिक के नोट

जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, बाजारों में खपा चुके हैं चार लाख से अधिक के नोट

अयोध्या :- अयोध्या में जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को सफलता मिली है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अब तक इन आरोपियों ने बाजारों में चार लाख से अधिक के जाली नोट खपा दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच-पांच सौ के 29 हजार रुपए के जाली नोट व पांच मोबाइल बरामद किया है।
गुरुवार को नगर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए नवागत एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि बाजार में जाली नोटों के खपाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके खुलासे के लिए नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम सक्रिय थी। इस बीच बुधवार शाम करीब 04:30 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अरसद खान की टीम ने सिविल लाइन स्थित एसबीआई के पास से रौनाही थाना क्षेत्र के बभनियांवा निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ जिगर सिंह, खिरौनी निवासी सचिन सिंह व पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी कसान को गिरफ्तार किया। पूछताछ व तलाशी लेने पर इनके पास से पांच-पांच सौ के जाली नोट बरामद हुए।
एसपी सिटी ने बताया कि इन आरोपियों की निशादेही पर सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के अजुही निवासी मोहम्मद स्वाले उर्फ नन्हें खां व लईक अहमद को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सतेंद्र सिंह, सचिन सिंह व कसान जाली नोटों को बाजार में खपाने का कार्य करते थे। जबकि, मोहम्मद स्वाले व लईक अहमद सौदेबाजी व तस्करी का कार्य करते थे। बताया कि इन आरोपियों ने बैंक में भी नोट चलाने का प्रयास किया था, जिसकी वजह से रडार पर आए थे। इन आरोपियों को नोटों की आपूर्ति कहां से होती है, इसका भी पता लगाया जा रहा है, शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 60-40 के अनुपात में जाली नोटों का कारोबार करते थे। अब तक करीब चार-पांच लाख रुपए अलग-अलग जिले की बाजारों में इन लोगों ने खपाया है। इनमें से 29 हजार रुपए इनके पास से बरामद किया गया है। बताया कि इनकी जड़ें कहां तक हैं, उसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी सतेंद्र सिंह व सचिन सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास भी है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago