
जानलेवा हमले के मामले में दंपती समेत पांच नामजद, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अवधी का पुरवा कटारी गांव निवासी युवक पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कटारी निवासी सभाजीत पांडेय का आरोप है कि रविवार शाम करीब चार बजे वह बाइक लेकर जैसे ही घर से निकले, घात लगाकर बैठे गांव के ही सुशील कुमार पांडे, शालू पांडे, सुनील कुमार पांडे, राजेश्वरी और घनश्याम तिवारी ने उन पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गए और शरीर में गंभीर चोट आई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर – दिया, जहा पर उनका इलाज चल रहा है ।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि रविवार रात को ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More