
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खाजुराहट में जहरीले पदार्थ के सेवन से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट निवासी शिवम पुत्र रामकरन दुबे ने किसी बात से खिन्न होकर बृहस्पतिवार की देर शाम जहरीले पदार्थ सल्फास का सेवन कर लिया, जिसके चलते हालत खराब हो गई।जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के लिए रिफर कर दिया गया। लेकिन उसके बाद भी राहत नहीं मिली और मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उपचार के दौरान शुक्रवार भोर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक शिवम दुबे दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था, और अभी अविवाहित था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More