बीकापुर - अयोध्या

जल जीवन मिशन की पाइप चोरी, दो आरोपियों के विरुद्ध चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज।

गांव में रखे जल जीवन मिशन की पाइप चोरी, दो आरोपियों के विरुद्ध चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना की पाइप चोरी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस द्वारा दो लोगों के विरुद्ध चोरी करने की धारा में केस दर्ज किया है।

इनायत नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मलेथू बुजुर्ग निवासी शिवेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि वह कॉन्टैक्टर इंन्फ्राटेक लिमिटेड कंपनी का बेन्डर है। बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के साल्हीपुर वीठलपुर में जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पाइप लगाया जाना था। जुलाई 2023 में उन्होंने 90 एमएम की डेढ़ बंण्डल पाइप प्रत्येक बण्डल की लंबाई लगभग 300 मीटर और 63 एमएम के पांच बंण्डल पाइप उसकी लंबाई 300 मीटर व रंग काला एसएमपीएस इण्टर कलेज से 50 मी उत्तर रोड के किनारे एससीएल कंपनी से मांगाकर गिरवाया था। बरसात के चलते काम नहीं हो पाया। अब पाइप बिछाने के लिए वीठलपुर में उनकी मशीन लगी हैं। इसी दौरान 13 अक्टूबर को शाम को जब वह पाइप लेने पहुंचा तो रखी गई पाइप गायब मिली।

वीठलपुर के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि 24 सितंबर को सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच में बब्लू वर्मा क्रेन सर्विस कूड़ेभार की क्रेन द्वारा लाल रंग के की डीसीएम पर पाइप को लादा गया जो सुल्तानपुर की तरफ गई है। जानकारी होने के बाद बब्लू वर्मा क्रेन सर्विस कूरेभार के यहां जाकर पता किया तो उन्होंने भाड़ा लेकर डीसीएम पर पाइप लादा जाना स्वीकार किया है। लेकिन चोरी गई पाइप और डीसीएम के संबंध में कुछ नहीं बता सके।

बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी बबलू वर्मा निवासी कूरेभार सुल्तानपुर और अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धारा में केस दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

7 days ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

7 days ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago