अयोध्या उत्तर प्रदेश

जमीन का फर्जी मालिक खड़ा कर कराया अनुबंध, रिपोर्ट दर्ज।

जमीन का फर्जी मालिक खड़ा कर कराया अनुबंध, रिपोर्ट दर्ज।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में एक जमीन के सौदे में फर्जी जमीन मालिक की ओर से रजिस्टर्ड अनुबंध करवा अनुबंध की रकम में से ढाई लाख रूपये हड़प लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित खरीददारों ने एसएसपी को शिकायत देकर अयोध्या कोतवाली में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पींड़ित विपिन कुमार पाण्डेय (पुत्र) हनुमानबक्श पाण्डेय निवासी ग्राम मंझनपुर थाना खण्डासा और आशीष कुमार सिंह (पुत्र) उदयभान सिंह निवासी ग्राम चरेरा थाना महाराजगंज का कहना है कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर में दोना पत्तल की दुकान चलाने वाले मोहनलाल गुप्ता निवासी आलापुर थाना गोसाईगंज के माध्यम से उन्होंने कुशमाहा स्थित एक जमीन का दस लाख रूपये में सौदा किया था। उस समय पर्याप्त रकम पास में न होने के चलते यह तय हुआ कि जमीन का किसी और से सौदा न हो जाए, इसके लिए पहले गोविन्दे (पुत्र) छोटेलाल निवासी ग्राम कुशमहा कोतवाली अयोध्या की कुशमाहा स्थित उक्त जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लें और फिर रकम होने के बाद बैनामा हो जाएगा। इसको लेकर दोनों ने 23 अक्टूबर 2023 को जमीन मालिक के नाम से पांच लाख का चेक देकर कचहरी में अनुबंध करवा लिया।

पीड़ितों का आरोप है कि जमीन मालिक ने चेक का भुगतान नहीं लिया और चेक वापस लेकर पांच लाख नकद की मांग की तो उन्होंने तीन दिन बाद ढाई लाख रूपये नकद भुगतान कर दिया और चेक वापस माँगा, तो चेक वापस देने के एवज में बाकी के ढाई लाख की मांग शुरू हो गई। खाते में ही भुगतान करने की बात कही तो इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एक खाता दिया गया जो किसी अन्य का निकला।
इस बीच मोहनलाल ने बकाया रकम वापसी का झांसा देकर अनुबंध भी खत्म करवा लिया और ढाई लाख रूपये वापस नहीं किया। शक होने पर पड़ताल कराई तो पता चला कि असली जमीन मालिक अपने घर पर पड़ा है और वह पक्षाघात का शिकार है। उनका कहना है कि अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाला गोविन्दे फर्जी है और उसका असली नाम-पता राजन निवासी चांदपुर महमूदपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर है। फर्जीवाड़ा की जानकारी मिलने के बाद शिकायत पुलिस और एसएसपी से की। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और कूटरचना की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

1 day ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

1 day ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 day ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago