
जमीनी विवाद में पुत्र ने की अपने पिता की हत्या।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सेतुतारा गांव का है। यहां 60 वर्षीय मेलादीन प्राथमिक विद्यालय में सफाई कर रहे थे। तभी उनके छोटे बेटे श्यामराज ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर और पीठ पर गहरी चोट लगने से मेलादीन की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि मेलादीन के दो बेटे हैं। बड़े बेटे रामऔतार के साथ वे रहते थे, जबकि छोटा बेटा श्यामराज अलग परिवार के साथ रहता है। मेलादीन के पास लगभग दो बीघा खेत और कुछ सड़क किनारे जमीन थी। एक साल पहले 5 बिस्वा जमीन बेचने पर पैसा बड़े बेटे के पास चला गया, इसी को लेकर छोटे बेटे से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी पिता-पुत्र में विवाद हुआ था और श्यामराज ने धमकी दी थी।
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छोटा बेटा पूरे खेत को अपने नाम कराना चाहता था।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मेलादीन की अपने सगे बेटे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी आवेश में आकर आज सुबह उसने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई है। कुल्हाड़ी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More