गोसाईगंज - अयोध्या

जमीनी विवाद में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जमीनी विवाद में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बीते 15 अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे के आसपास जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कार पर हमला किया गया। काजीपुर गाडर निवासी रजनीश वर्मा पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। गोसाईगंज पुलिस ने 16 अगस्त देर शाम मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है। केपी कॉन्वेंट स्कूल के पास मोड़ पर अभिषेक वर्मा, उनकी मां सरला वर्मा और अरविंद वर्मा लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। तीनों ने गालियां देते हुए कार रोकने की कोशिश की। पतली सड़क के कारण कार की रफ्तार धीमी थी। जब रजनीश ने कार नहीं रोकी तो तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कार का अगला शीशा टूट गया और कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। रजनीश किसी तरह कार लेकर घर पहुंचे। डर के कारण उन्होंने रात में पुलिस को सूचना नहीं दी। विवाद 10 फीट जमीन को लेकर है, जिस पर रजनीश का बैनामा है। यह जमीन सरला की जमीन से सटी हुई है। इस जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोपी पहले भी रजनीश को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
थाना अध्यक्ष शारदेन्दु दूबे के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना जारी है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

2 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

4 days ago