ज़मीनी विवाद में अधेड़ की हत्या, विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में रविवार सुबह जमीनी विवाद में धारदार हथियार चल गए। घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना कूरेभार थानाक्षेत्र के साधौ भारी गांव की है।

पीड़ित मानिकलाल के अनुसार रविवार सुबह उसके चाचा मघ्घुराम आबादी की जमीन पर गाय बांध रहे थे। उसी समय गांव के अमरनाथ पुत्र जवाहरलाल व विश्वनाथ पुत्र जवाहरलाल, जवाहरलाल पुत्र भुभीत व राजवती पत्नी अमरनाथ अपने-अपने हाथ में लाठी-डंडे व हथियार लेकर आए और गाली गलौज करने लगे।

इसके बाद जान से मारने की नीयत से मघ्घुराम पर विपक्षी लोगों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। विपक्षियों के हमले से बचाव के लिए मघ्घुराम का पुत्र विजय पहुंचा तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। विजय के सिर पर चोट आई और वो बेहोश हो गया। उसे सीएचसी कूरेभार लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एसओ प्रवीण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago