अयोध्या आस-पास

जनवरी 2024 तक होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

जनवरी 2024 तक होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

अयोध्या।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि जनवरी 2024 तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर देंगे। उन्होंने नेपाल व देश के कोने-कोने से पहुंचे धर्माचार्यों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि अगले दो सालों में मंदिर के शिखर पर पताका लहराने लगेगी। रामलला की जिस अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, उसका निर्माण अयोध्या में शुरू कर दिया गया है। मूर्ति निर्माण स्थल पर जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना होगी, जबकि दूसरे तल को खाली छोड़ा जाएगा। मंदिर के चारों ओर आयताकार दीवार (परकोटा) बनाया जा रहा है। परकोटा 14 फीट चौड़ा व 800 मीटर लंबा है।

महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में देश-विदेश से आए संत-धर्माचार्यों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago