छाये रहेंगे बादल, अगले तीन दिन हल्की बारिश के आसार

शहरवासियों को भले ही अच्छा न लगे लेकिन किसानों के लिए एक बार फिर आसमान से खुशहाली बरसने वाली है। क्योंकि हर दिन बदलने वाले मौसम का मिजाज अभी गर्म नहीं हो रहा है। आगामी तीन दिन तक हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। यह बारिश फसलों के लिए शुभ घड़ी होगी।
नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी दिनों के लिए जारी एडवाइजरी में 17 फरवरी तक के मौसम की भविष्यवाणी की गई है। यदि इस भविष्यवाणी पर यकीन किया जाए तो आसमान में हल्के, घने व मध्यम बादल छाये रहेंगे।
15, 16 व 17 फरवरी को हल्की बरसात के आसार बने हुए हैं लेकिन हवा की गति सामान्य रहेगी, जिससे कड़ाके की ठंड परेशान नहीं करेगी।
बुधवार से रविवार के बीच न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
नरेन्द्रदेव कृषि विवि मौसम विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक अमरनाथ मिश्र के अनुसार 13 से 17 फरवरी के बीच मौसम का पूर्वानुमान कुछ इस प्रकार रहेगा।हवा सामान्य गति से दिशा पश्चिम-उत्तरी-पश्चिमी में रहेगी।

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago