अयोध्या उत्तर प्रदेश

छह दिनों में 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन।

छह दिनों में 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन।


अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था अनवरत देखा जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक छह दिनों में 16 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब दो लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

editor

Recent Posts

अमेरिका मिडटर्म 2026 — डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस पर कब्जा; ट्रंप और रिपब्लिकन को करारा झटका

ईरान युद्ध और महंगाई से नाराज वोटरों ने वेव दी; हाउस-सीनेट-गवर्नर दौड़ में बड़े उलटफेर… Read More

2 hours ago

इस्लामी धर्मांतरण रैकेट — मां-बाप ने नशे की दवा खिलाकर रमीज से कराया डॉक्टर का दुष्कर्म

ब्रेनवाश कर शराब की बोतल से मारते, गर्म प्रेस से जलाते; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल… Read More

2 hours ago

KGMU धर्मांतरण रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, 100 से ज्यादा डॉक्टर शामिल, मौलानाओं से जुड़े तार

KGMU धर्मांतरण केस में UP STF की जांच आगरा SNMC और एटा मेडिकल कॉलेज तक… Read More

4 hours ago