चौरेबाजार में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व प्रशासन पर हमला, 4 महिला पुलिसकर्मी घायल

♦दो महिला गिरफ्तार

सुरेंद्र प्रताप सिह

               बीकापुर अयोध्या

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चौरेबाजार में तहसील प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में कांवर यात्रा को लेकर दोपहर बाद हाईवे के किनारे अतिक्रमण करके काफी अरसे से संचालित की जा रही मीट और मुर्गे की दुकान तथा अन्य अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया।
♦इसी दौरान मीट और मुर्गे की दुकान हटाने के समय मुमताज एवं ताईबा दो युवतियों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद महिला पुलिस आरक्षीयो के ऊपर मिट्टी का तेल फेंक दिया और तथा महिला पुलिस आरक्षी से भिड़ गई। भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित किया और हमलावर दोनों युवतियों को भा•द•वि• 307,323,324 के तहत गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई है।
♦ हमले में विनीता यादव, मेनका गौतम, रिंकी यादव, अंजली यादव सहित चार महिला आरक्षी जख्मी हो गई। जिन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
♦इस दौरान उपजिलाधिकारी लव कुमार सिंह , तहसीलदार दिग्विजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय राय, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र के अलावा मोतीगंज, चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी तारुन थानाध्यक्ष वीर सिंह, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कई पीआरबी की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची।
अतिक्रमण हटवाने का कार्य अभी चल रहा है। बाजार में बिल्कुल अफरा-तफरी मची हुई है।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago