
अयोध्या श्रीरामनगरी में असुरक्षित तरीके से काम करने वाले ठेकेदारों पर प्रशासन ने कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। अयोध्या की सड़कों के चौड़ीकरण में ठेकेदारों के उपर लापवाही बरतने व असुरक्षित तरीके काम करने का आरोप स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार लगाये जा रहे थे। प्रशासन ने अब बेहद कड़ा रुख अपना है। गड्ढे खोदकर छोड़ देने वाले ठेकेदार दिलीप तिवारी के खिलाफ थाना श्रीराम जन्मभूमि में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अवर अभियन्ता रणन्जय प्रताप सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि अयोध्या मुख्यमार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीराम जन्मभूमि मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य मेसर्स देव कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार दिलीप तिवारी के द्वारा किया जा रहा है। मार्ग के किनारे बड़े बड़े गड्ढ़े खोदकर छोड़ दिया गया है। ठेकेदार द्वारा सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया है। लिखित व मौखिक आदेश के बाद भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से गड्ढ़ों की भराई व हार्ड बैरीकेटिंग नहीं की जा रही है। जिसमें कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More