
अयोध्या जिले के राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी के मोबाईल के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। रेलवे पुलिस ने पकडे गए आरोपी का चालान किया है।
रविवार को जीआरपी अयोध्या कैंट के थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार शुक्ल व विक्टर जेम्स की पुलिस टीम ने प्लेटफार्म नंबर 1 के पश्चिमी छोर पर लगे अयोध्या कैन्ट बोर्ड के पास से 49 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता निवासी मकान नंबर के-1/38 फर्स्ट प्लोर सी.आर. पार्क थाना सी.आर पार्क आली दक्षिण दिल्ली हालपता गद्दोपुर भारतीय खाद्य निगम गोदाम के पास थाना कैन्ट को गिरफ्तार किया है।
इसके पास से पुलिस ने एक स्मार्टफोन बरामद किया है, जो इसने रेलवे स्टेशन पैसेन्जर हाल में चार्जिंग के दौरान चोरी किया था। मामले में दर्ज चोरी के केस में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का चालान किया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More