अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या श्री राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत।

अयोध्या श्री राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत।

अयोध्या।

अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में 15 दिन पहले तैनात सीआरपीएफ के जवान की अचानक हार्ट अटैक पड़ने के कारण मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर परिसर के सुरक्षा अधिकारी भी पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में रात्रि की ड्यूटी करने के बाद 63 वीं बटालियन सीआरपीएफ जवान पवन कुमार अपने कमरे पर पहुंचा था कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने उसे तत्काल अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ सहित सुरक्षा के अन्य अधिकारी भी श्रीराम अस्पताल पहुंच गए। रायबरेली के रहने वाले पवन 4 जुलाई को श्रीनगर से राम मंदिर की सुरक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे थे। सीआरपीएफ कमांडेंट छोटेलाल ने बताया कि रात्रि में ड्यूटी करने के बाद सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवारजनों को सौंप दिया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago