सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

चलती कार में लगी आग, दो लोग बाल-बाल बचे।

चलती कार में लगी आग, दो लोग बाल-बाल बचे।


सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के गभड़िया इलाके में चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बचे।गभड़िया पुलिस चौकी के प्रभारी विकास गुप्ता के मुताबिक, ताजखानपुर निवासी मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद तारिक शनिवार देर रात कार से जगदीशपुर से घर लौट रहे थे, तभी गांव में एक भट्ठे के पास वाहन के इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अशरफ और तारिक कार से बाहर निकल गए।

पुलिस चौकी के प्रभारी विकास गुप्ता के अनुसार, देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूंकर जलने लगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और गभड़िया चौकी की पुलिस टीम के अलावा अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। गुप्ता ने कहा कि आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago