अयोध्या उत्तर प्रदेश

चर्च की भूमि को अपनी बता पूर्व फौजी से ठगी।

चर्च की भूमि को अपनी बता पूर्व फौजी से ठगी।

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित चर्च की जमीन को अपना बता बैनामे के रूप में एक रिटायर्ड फौजी से 22 लाख रुपये ठग लिए गए। फौजी ने रकम मांगी तो उससे मारपीट की गई। पुलिस ने मध्यस्थ समेत बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थल सेना से रिटायर्ड नायक सूबेदार श्याम गिरी का कहना है कि वह कैंट क्षेत्र के बनवीरपुर में रहते हैं। उनके पिता भगवान प्रसाद भी सेना में थे और 2015 में एमईएस से रिटायर हुए हैं। पिता के परिचित राम चन्द्र प्रजापति ने शहर में जमीन दिलाने की बात कही और रामनगर पुलिस चौकी के बगल एफजी मिशन चर्च सिविल लाइन्स मोदहा निवासी आशीष कुमार पीटर उर्फ जानी के शिष्य श्याम शंकर व उसके बेटे सचिन चौधरी से मिलवाया।

फौजी का आरोप है कि दोनों ने निवास के बगल खाली जमीन को अपना बताते हुए प्लाटिंग की बात कही। पिता ने बाप- – बेटे को 20 लाख और मध्यस्थ रामचंद्र को 2 लाख दे दिये। बैनामें में आनाकानी करने पर छानबीन कराई तो पता चला कि जमीन चर्च की है। रकम वापस मांगने पर 25 जुलाई को लात घूंसों  से पीटा व जान से मारने की धमकी भी दी।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

19 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago