चमकेगा चौक घंटाघर, हटेगा अतिक्रमण।

चमकेगा चौक घंटाघर, हटेगा अतिक्रमण,अतिक्रमण चिह्नित करने के दिए गए निर्देश।


अयोध्या।

अतिक्रमण और बदइंतजामी से बेहाल चौक घंटाघर के दिन अब बहुरने वाले हैं। यहां स्थित चार मुगलकालीन दरवाजों का सौंदर्य निखार कर इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने पर प्रशासन विचार कर रहा है। मंडलायुक्त ने नगर निगम को इस क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
चौक घंटाघर शहर का हृदय स्थल है। यहां चार रास्तों पर चार विशाल दरवाजे बने हैं। इन दरवाजों पर बेहद अतिक्रमण होने, यहां दुकानें लग जाने के कारण यहां का रास्ता बेहद संकरा हो गया है। इस वजह से यहां दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। इस क्षेत्र में चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध होने के बावजूद हालात बेहद खराब हैं। यदि कहीं से कोई एक चौपहिया वाहन यहां आ जाता है तो जाम लगना तय है।
यही नहीं, सारी अयोध्या जब सज संवर रही है तो गुलाबबाड़ी के करीब चौक और यहां के ऐतिहासिक दरवाजों की दुर्दशा पर्यटकों को अखरती है। यह देखकर अब मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने नगर आयुक्त से यहां वैध और अवैध दुकानें चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा डीएम नितीश कुमार ने एडीए से इन इमारतों के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट तैयार करने को भी कहा है। यदि यह योजना सफल रही तो आने वाले कुछ महीनों में यह इलाका भी चमकता नजर आएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि घंटाघर के पास दरवाजे ऐतिहासिक हैं। वहां अतिक्रमण दिखाई देता है। इसलिए वहां वैध व अवैध दुकानों के परीक्षण के निर्देश नगर आयुक्त को दिए गए हैं। इसके अलावा यहां सौंदर्यीकरण कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago