
चचेरे भाई के जन्मदिन पर जा रही नाबालिग से 40 वर्षीय युवक का बलात्कार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया है। चचेरे भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रही एक नाबालिग किशोरी रास्ते में 40 वर्षीय युवक के चंगुल में फंस गई। आरोपी ने उसे चालाकी से बहलाया-फुसलाया और मौका पाकर घिनौना कृत्य कर डाला।
घटना के वक्त आरोपी नशे के आगोश में था, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच से हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विकास पांडेय ने पीड़िता को सहायता का झूठा लालच देकर गांव की एक सुनसान झोपड़ी में खींच लिया। वहां उसने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और आसपास के ग्रामीण दौड़े आए। किशोरी ने सबको घटना की भयानक सच्चाई बयां की। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तेजी से चल रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More