ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली से उनके क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में नाराजगी, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का लगाया गंभीर आरोप

ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली से उनके क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में नाराजगी, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का लगाया गंभीर आरोप
विकासखंड पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार की कार्यशैली से उनके क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में नाराजगी व्याप्त है।
ग्राम प्रधानों द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायत पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का गंभीर आरोप लगाया है।
विकासखंड क्षेत्र के डेहरियावा ग्राम प्रधान राहुल पाल, असकरनपुर की ग्राम प्रधान आशा देवी और सहजपुर की ग्राम प्रधान रजनी देवी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संदीप कुमार ना तो ग्राम पंचायत सचिवालय पर उपस्थित होते हैं। और ना ही ग्राम प्रधानों का सहयोग करते हैं।असकरनपुर एवं सहजपुर ग्राम पंचायतों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कराए जा रहे हैं अमृत सरोवर के निर्माण में भी उदासीनता दिखा रहे हैं।कभी भी कार्यस्थल पर देखने नहीं आए। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित अपने कमरे में पड़ोस के एक सहयोगी राजाराम को बैठा कर ग्राम पंचायतों का भुगतान कराते हैं और प्रति फाइल 500 रुपए मांगा जाता है। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं।
असकरनपुर की ग्राम प्रधान आशा देवी द्वारा इसके पूर्व भी मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की जा चुकी है। ग्राम प्रधानों द्वारा शिकायत पत्र में यह भी बताया गया है कि इनका विकास खंड पर 5 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन तबादला नहीं हुआ। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago