
सुल्तानपुर जिले के भदैया ब्लॉक अंतर्गत सौराई गोशाला में गोवंशों के शवों को रस्सी से बांध कर ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल होने के मामले में शासन के निर्देश पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड करते हुए एडीओ पंचायत कादीपुर को जांच सौंपा है। वहीं प्रधान से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को भदैया के सौंराई गोशाला में ट्रैक्टर से मृत गोवंश की खींचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला गौशाला पहुंचे थे और जिम्मेदारों से पूछताछ की थी। उन्होंने एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव नितेश सिंह, गोशाला संचालक को जमकर खरी खोटी सुनाई थी और कार्रवाई का संकेत दिया था। उन्होंने दो केयर टेकर को हटा भी दिया था।
मामले में ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई थी। जिला पंचायत अधिकारी ने कहा था कि ट्रैक्टर से मृत पशुओं का शव घसीटना पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है, जवाब मिलने के संबंधित दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
उधर इस मामले में डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर ग्राम विकास अधिकारी नितेश सिंह को सस्पेंड किया है। एडीओ पंचायत कादीपुर को जांच सौंपी है। मामले में ग्राम प्रधानको कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। ग्राम प्रधान को 15 दिनों के भीतर डीपीआरओ कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी हुआ है। संतुष्ट न होने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More