बीकापुर - अयोध्या

गोली लगने से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर।

गोली लगने से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर।

बीकापुर_अयोध्या ।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट-मिल्कीपुर रोड पर अमावां मोड़ के पास शुक्रवार की रात गोली लगने से गोसाईगंज सुल्तानपुर निवासी एक 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खून से लथपथ घायल युवक कृष्ण कुमार को पीआरबी कोतवाली पुलिस द्वारा रात करीब 2 बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली चलने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। कोतवाली पुलिस द्वारा रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की गई। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं।

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कुछ युवक एक किराए के मकान में रहकर क्षेत्र में पाइप डालने का काम करते हैं। उन्हीं के बीच आपस में विवाद हुआ था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह और कोतवाल लालचंद सरोज द्वारा भी सुबह से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago