अयोध्या उत्तर प्रदेश

गुप्तार घाट पर स्नान के समय महिला की मौत, हार्ट अटैक की आशंका।

गुप्तार घाट पर स्नान के समय महिला की मौत, हार्ट अटैक की आशंका।
अयोध्या।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में गुप्तारघाट पर स्नान के दौरान मंगलवार को एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके पूर्व दर्शन के दौरान रामनगरी में श्रद्धालुओं की मौत का मामला प्रकाश में आ चुका है। राजस्थान से एक परिवार दर्शन-पूजन और सरयू स्नान के लिए रामनगरी आया है। परिवार के लोग मंगलवार सुबह सरयू स्नान के लिए कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट पहुंचे।
घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे करीब परिवार के लोग सरयू में स्नान कर रहे थे। परिवार की एक 55-60 वर्षीय महिला घाट के किनारे लोटे से अपने शरीर पर जल डाल रही थी। इसी दौरान महिला चक्कर खाकर गिरी और बेहोश हो गई। लोगों का कहना है कि परिवार के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस काफी विलंब से पहुंची। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम-पता चंदादेवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी ईदगाह की गली थाना सरदारपुर जिला जोधपुर, राजस्थान बताया गया है।
कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि परिवारीजनों के मुताबिक वह पहले से बीमार चल रही थी। पोस्टमार्टम कराए बिना परिवार मृतका का शव लेकर चला गया।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

23 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

1 day ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

1 day ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 day ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago