गुणवत्ता पूर्ण हो शिकायतों का निस्तारण : जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

20190716 123122 1 - गुणवत्ता पूर्ण हो शिकायतों का निस्तारण : जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

  • आज रुदौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुआ सम्पन्न
  • समाधान दिवस मे कुल 300 शिकायते आई जिसमें 12 का तुरन्त निस्तारण कर दिया गया
  • जिलाधिकारी कड़े तेवर में नजर आए कई अधिकारी को चेतावनी दी की अगर दुबारा गलती मिली तो कार्यवाही होगी

    रुदौली, अयोध्या

  • मंगलवार को रुदौली तहसील में समाधान दिवस जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जमुनिया मऊ निवासी राधेश्याम पुत्र राम मनोहर ने जिलाधिकारी से शिकायत की शिकायती पत्र में राधेश्याम का आरोप हैं कि हमारे छः बेटियां है हमारी बेटियां जब भी स्कूल व खेत निकलती है तो गाँव के संदीप पुत्र सुकई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार जेल भी जा चुका है बार-बार ऐलानिया धमकी देता है कि हम तुम्हारे सभी लड़कियों को रख लूगा।
  • राधा देवी ग्राम बनी पोस्ट उमापुर ने राम धीरज यादव निवासी उसराहा पर आरोप लगाया। कि वह दस बारह साल से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। और अनैतिक शोषण करता आ रहा है। और अब वह बीमार हो गई तब उसकी दवा और इलाज कराने से साफ मना कर दिया। व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके जान से मारने की धमकी दे रहा है।
  • टाडा खुलासा ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने चक्र मार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। गुरु बक्श मजरे जुनैदपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र संतराम ने बताया कि जुनैदपुर की सस्ते गल्ले की दुकान छः माह से निरस्त है। जो दफियापुर अटैच है लेकिन प्रभारी वीडीओ के द्वारा प्रस्ताव करने से लोगों की परेशानी हो रही है। साथ ही बताया कि प्रभारी वीडीओ नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी को दर्जनों शिकायत की लेकिन प्रस्ताव नही हो सका।
  • माजनपुर निवासी शमशीर हैदर, नैय्यर जहां, शमा बानों व अनवर हुसैन ने शिकायत की आरोप हैं कि गाँव मे दर्जनों घर को जोड़ने वाले रास्ते पर ग्राम प्रधान के द्वारा खण्डजा लगाया जा रहा था। जिसको गांव के ही मीशम अब्बास, इब्नेहसन, मोहम्मद मेहदी व मुन्नू के द्वारा रोक लगा दिया गया। और लगाए गये खण्डजा को महिलाओं से उखाड़ कर फेंक दिया गया।
  • रुदौली की बदहाल सड़कों व जलभराव से निजात के लिए समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात ग़ज़ाली ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। युवजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात ग़ज़ाली ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत शेख उल आलम मख्दूम साहब की दरगाह पर बरसात का पानी भर जाता है। जिसके लिए पांच माह पूर्व नगर पालिका से नाला स्वीकृत हो चुका है उसके बावजूद नाले का कार्य अभी तक शरू नही हुआ जिससे पानी भर जाता है। नाले का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए और नगर की लगभग सत्तर प्रतिशत सड़को को पानी के पाइप व टेलीफोन का केबिल बिछाने के नाम पर खोद दिया गया है।जिससे करोड़ों की सरकारी धन की बरबादी हो रही है ऐसे लोगों पर कार्यवाही हो और सड़कों को दुरुस्त किया जाए ।
  • इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सीएमओ हरिओम श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी सोमनाथ यादव, एसडीएम ज्योति सिंह, तहसीलदार शिव प्रसाद, नयाब तहसीलदार पैगाम हैदर व सुरक्षा की दृष्टिगत देखते हुए कोतवाल रुदौली विश्व नाथ यादव, मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार, ईओ रुदौली रण विजय सिंह मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

9 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

10 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

10 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

12 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

17 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago