गाजीपुर विधायक के गनर ने आठवें दिन मेदांता में तोड़ा दम

गाजीपुर विधायक के गनर ने आठवें दिन मेदांता में तोड़ा दम|

सुलतानपुर|

गाजीपुर के मोहम्दाबाद विधायक सुहैब अंसारी के गनर राकेश चौधरी जिंदगी की जंग हार गए. आठवें दिन बुधवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वहीं, सिपाही राकेश के निधन की पुष्टि एसओ जीआरपी प्रशांत सिंह ने की है।
जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जाते समय सुलतानपुर जंक्शन पर बदमाश ने गनर राकेश चौधरी पर चाकुओं से हमलाकर कार्बाइन लूट लिया था. मामले की जानकारी लगते ही जीआरपी और आरपीएफ ने दिव्यांग कोच से सिपाही को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था. वहां पर विधायक ने बेहतर इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया. आठ दिनों तक लगातार राकेश का इलाज चलता रहा. लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया. होश में नहीं आने के कारण उनका बयान भी नहीं हो सका।
बता दें कि, पूरे मामले में जीआरपी सुलतानपुर के साथ, पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम कार्बाइन बरामद करने के साथ-साथ हमलावर बदमाश को गिरफ्तार करने की चुनौती बनी हुई है. अभी तक इस मामले में टीम के हाथ खाली है. एक बदमाश का स्केच तक जारी हुआ. लेकिन उसका लाभ भी नहीं मिला।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago