गलत फीडिंग की वजह से किसान सम्मान निधि के लाभ से वचिंत हैं हजारों किसान

FB IMG 1578928533893 - गलत फीडिंग की वजह से किसान सम्मान निधि के लाभ से वचिंत हैं हजारों किसान✍बलराम तिवारी मिल्कीपुर, अयोध्या

  • किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान दर दर भटक रहे हैं।लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।नौ माह में चार बार हल्का लेखपाल को राजस्व अभिलेख व आधार कार्ड उपलब्ध कराने के बाद भी किसानों को कुछ नहीं मिला।कई किसानों ने जब इसकी खोजबीन की तो पता चला कि बेबसाइट पर आधार नम्बर और बैंक एकाउंट फीडिंग में गड़बड़ी की गई है।अब उसमें संशोधन भी नहीं हो पा रहा है।जिले पर स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय तक प्रतिदिन सैकड़ों किसान चक्कर लगाकर मायूस होकर लौट रहे हैं।वहाँ का लिपिक भी किसानों को पहाड़ा पढ़ाकर वापस भेज देता है।
  • मिल्कीपुर तहसील में गलत फीडिंग की वजह से प्रशासन काफी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दे पाया है।रोजाना सैकड़ों किसान तहसील कार्यालय से लेकर जिले पर स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय तक चक्कर लगाते रहते हैं।कई किसानों ने बताया कि उन्होंने फीडिंग के लिए बिचौलियों के माध्यम से तहसील कार्यालय में सौ-सौ रुपये घूस दिए थे। लेकिन उसके बाद भी पैसा नहीं मिला है।
  • ग्राम घुरेहटा,आदिलपुर,पाराताजपुर, उरुवा वैश्य, मलेथू बुजुर्ग,पलिया प्रतापशाह,परसपुर सथरा सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों ने बताया कि पिछले नौ माह में तीन-चार बार हल्का लेखपाल को समस्त अभिलेख दिए परन्तु खाते में पैसा नहीं आया। दर्जनों किसानों का आरोप है कि फीडिंग में की गई लापरवाही की वजह से उन्हें किसान सम्मान निधि से वंचित रहना पड़ रहा है। गांवों में अभी बड़ी संख्या में लोग किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं।कई किसानों ने बताया कि वेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन बता रहा है। लेकिन गलत फीडिंग की वजह से धनराशि खाते तक नहीं पहुंच रही है।ग्राम सेमरा में रामशंकर सहित दर्जनों किसान लाभ से वचिंत हैं।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 hours ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

3 hours ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

3 hours ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago