
अम्बेडकरनगर खान मुबारक गैंग के शातिर अपराधी के घर पर मुनादी के साथ पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। माफिया खान मुबारक गैंग के सक्रिय अपराधी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बुधवार को हंसवर पुलिस के तरफ से नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई की गई। अचानक गांव में पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि हंसवर थाने के नसीराबाद गांव का कमरुल हसन सक्रिय अपराधी हैं। गैंगस्टर कोर्ट की अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। माफिया खान मुबारक के करीबी माने जाने वाले कमरुल हसन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। लंबे समय से गैर हाजिर होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आज की कार्रवाई की है। इस शातिर अपराधी के खिलाफ हंसवर थाने में हत्या समेत अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को हंसवर पुलिस ने डुग्गी पीटकर मुनादी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष हंसवर रितेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल के साथ मुनादी कराई गई है। इस दौरान उप निरीक्षक रामनरेश, उप निरीक्षक रामबली यादव, सहित अमलेश यादव, मुकेश कुमार, कृष कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More