
अयोध्या जिले के शहर की गली-गली में आबाद सट्टे के कारोबार के मामले में आईजी और एसएसपी की कड़ी हिदायत के बाद पुलिस सटोरियों की तलाश में जुटी है। इसी मामले में एसओजी के दो सिपाहियों का तबादला डायल 112 में किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने अभियान में कुल पांच को गिरफ्तार किया है। हलांकि इनमें से ज्यादातर सट्टे के गोरखधंधे के छोटे खिलाडी है और बरामदगी भी नाम मात्र हुई है। दूसरी तरह गोरखधंधे की बड़ी मछलियों ने ताजा कार्रवाई से बचने के लिए पैरवी शुरू कर दी है।
बुधवार को नगर कोतवाली पुलिस की ओर से गुरु गोविन्द सिंह चौक चौराहा के पास सट्टा खेलवाये जाने और कई चौकी प्रभारियों की टीम की ओर से कुल पांच को गिरफ्तार कर इनके पास से सट्टा पर्ची, सादा पेज, पेन व फड़ से 3600 रुपए बरामद होने का दावा किया गया है। गिरफ्तार लोगों का नाम-पता शिव शंकर गुप्ता उर्फ छोटू निवासी मोदहा खोजनपुर,सोनू सिंह निवासी बास मंडी अंगूरीबाग,दिनेश सिंह निवासी गुलाबबाड़ी,गुलफाम निवासी दिलकुशा और सूरज निवासी गुड़िया रोड बालकरन हाता साहबगंज कोतवाली नगर बताया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More