देश पर पड़े कोरोना महामारी से के संकट से बचाव के लिए सभी संगठन आर्थिक सहयोग के लिये आगे आ रहे हैं। इसी श्रखंला में आज जनपद ईंट निर्माता समिति अयोध्या के पदाधिकारियों ने भी दो लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के नाम जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को सौंपा।
इस अवसर पर अतुल कुमार सिंह महामंत्री उत्तर प्रदेश, सत्य प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष नरायन दास, प्रदेश सह मंत्री संजय सावलानी, तह0 उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, रुदौली से सैयद शाहिद हुसैन रूमी, सुरेश कुमार (काली), चन्द्र भान मौर्य, प्रर्म नारायण शुक्ला, मोन्टी, जितेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, शिव कुमार सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।