अयोध्या उत्तर प्रदेश

कुढ़ा केशवपुर में स्थित जमीन की खरीद- फरोख्त का मामला, बैनामा कराने के बाद 23.17 लाख हड़पे, तीन नामजद।

कुढ़ा केशवपुर में स्थित जमीन की खरीद- फरोख्त का मामला, बैनामा कराने के बाद 23.17 लाख हड़पे, तीन नामजद।

अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने बैनामा कराने के बाद धोखाधड़ी से 23.17 लाख रुपए हड़पने के मामले में किसान की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा केशवपुर स्थित एक जमीन से जुड़ा है।
एफआईआर के मुताबिक कुढ़ा केशवपुर उपरहार निवासी हरिहर प्रसाद ने गोंडा जिले के भटपुरवा निवासी राम कुबेर से 23.17 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय किया था। 17 जून, 2023 को उन्होंने दो गवाहों की मौजूदगी में जमीन का बैनामा किया। क्रेता ने 23 लाख रुपये चेक व 17,000 रुपये नकद धनराशि देने का जिक्र बैनामा लिखाते समय किया।उस समय तो चेक दे दिया, लेकिन बाद में धोखे से चेक वापस ले लिया। नकद धनराशि भी आज तक नहीं दी। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी राम कुबेर, कुढ़ा केशवपुर निवासी गौरव तिवारी व गोंडा के बीरपुर बिसेन निवासी सरबिंद सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

17 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago