
अयोध्या के फैजाबाद कचहरी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक व्यक्ति कचेहरी की नई बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से सीढ़ियों पर चढ़ते समय मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कचेहरी जेल में निरूद्ध किसी व्यक्ति की जमानत के सिलसिले में न्यायालय आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पुत्र जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि उसी के गांव का सूरज वर्मा जेल में बंद है। जिसकी जमानत लेने के लिए सुखदेव वर्मा आये थे। न्यायालय परिसर की नई बिल्डिंग में सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त अचानक चक्कर से गिरे पड़े और उनकी मौत हो गई। मृतक सुखदेव वर्मा थाना हैदरगंज के जाना बाजार का रहने वाला था।
घटना स्थल मौके पर पहुंचे फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है कि कचहरी की नई बिल्डिंग की लिफ्ट भी खराब है। और जिस तरह से सीढ़ियों को बनाया गया है, वह भी खतरनाक है, उन्होनें ने कहा कि मौत होने के घंटो बाद भी कोई भी जिला प्रशासन का या पुलिस प्रशासन का व्यक्ति मौके पर नही आया।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई थी, परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More