
सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर ने किसान से समझौता करके उसके खेत से 88 डंपर मिट्टी ले ली। तीन साल बाद भी समझौते के तहत किसान के खेत की आधी मिट्टी भी प्रोपराइटर ने नहीं वापस की। पीड़ित किसान की तहरीर पर कूरेभार थाने की पुलिस ने आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी गांव निवासी सुनील यादव के खेत की मिट्टी के लिए लगभग तीन वर्ष पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मिट्टी का काम करा रहे नीशा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर अरविंद कुमार सिंह ने उनसे समझौता किया था। और यह तय हुआ था कि सुनील के खेत से जितने डंपर मिट्टी निकलेगी, उसका आधा हिस्सा सुनील के दरवाजे पर पाटने के लिए गिरा दिया जाएगा और आधी मिट्टी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण में उपयोग की जाएगी।
कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खेत से कुल 88 डंपर मिट्टी निकाली थी। करीब तीन साल बाद भी ठेकेदार ने मिट्टी नहीं गिराई। सुनील ने आरोप लगाया है कि अरविंद कुमार सिंह ने अभी तक उनके खेत से मिट्टी ले जाने का पैसा भी नहीं दिया और न ही उनकी मिट्टी ही वापस की।
प्रभारी निरीक्षक कूरेभार प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More