अंबेडकरनगर - अयोध्या

एसओजी में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से हुईं मौत ।

एसओजी में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से हुईं मौत ।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर एसओजी में तैनात सिपाही प्रदीप सिंह की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मौत की सूचना जब पुलिस महकमे में हुई तो हर कोई शोक में डूब गया। प्रदीप 2011 बैच के सिपाही थे। जानकारी के अनुसार वह प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र के अचीतपुर निवासी प्रदीप सिंह जिले में एसओजी में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व तीन सप्ताह की छुट्टी लेकर अपने घर गए हुऐ थे। गुरुवार की रात में घर पर भोजन के उपरांत प्रदीप सोने चले गए। रात लगभग साढ़े बारह बजे उन्हें बेचैनी महसूस हुई, वे घर में ही उठकर टहलने लगे।  टहलते हुए वह अचानक गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें लेकर प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। कि प्रदीप के रीढ़ की हड्डी में कुछ दिक्कत थी, उसका इलाज दिल्ली से चल रहा था। वहां के चिकित्सक की सलाह पर वे छुट्टी लेकर घर गए हुए थे।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

1 hour ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

4 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

9 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago