बीकापुर - अयोध्या

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, चार आरोपी को किया गिरफ्तार।

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, चार आरोपी को किया गिरफ्तार।

बीकापुर_अयोध्या ।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुमार पांडे का पुरवा कोछा गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद और घूर गड्ढे में गोबर डालने के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एवं धारदार हथियार से हुई 28 वर्षीय युवक राघवेंद्र पांडे की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा 9 आरोपियों के विरुद्ध हत्या, डकैती और तोड़फोड़ करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करके कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि कुमार पांडे का पुरवा कोछा निवासी सुरेंद्र कुमार पांडे और उनके सगे भाई वीरेंद्र कुमार पांडे के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। कई बार विवाद का मामला कोतवाली और तहसील तक भी पहुंचा। पंचायत भी हुई लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो सका। मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार पांडे द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर अपने दो सगे भाइयों और उनके परिजनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि विपक्षी उनके भाई वीरेंद्र कुमार पांडे तथा विजय कुमार पांडे एवं उनके परिवार के बबलू उर्फ अजय पांडे, निखिल, मोनू, मिथिलेश, शालू, संजू एवं सुमित्रा एकजुट होकर बुधवार दोपहर उनके घर के पास स्थित घूर गड्ढा में गोबर डाल रहे थे घर पर अकेला मौजूद उनका पुत्र राघवेंद्र पांडे द्वारा मौके पर पहुंचकर घोर गड्ढे में गोबर डालने का विरोध किया गया, इसी दौरान आरोपियों द्वारा लाठी डंडा और धारदार गहदाला से प्रहार करके पीट-पीटकर उनके पुत्र राघवेंद्र पांडे की हत्या कर दी गई। उसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचे घर पर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया,  घर में रखी अंगूठी और सोने की चेन उठा ले गए।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सभी नौ आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 395 और 427 आईपीसी का केस दर्ज किया गया है। बुधवार देर शाम एसएसपी राजकरन नय्यर द्वारा भी पीड़ित के घर पहुंच कर , घटनास्थल का मुआयना करके घटनाक्रम के बारे में जानकारी की गई।  एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में फोर्स तैनात की गई है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago