अयोध्या उत्तर प्रदेश

एक लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई राम की पैड़ी, श्रद्धालु मना रहे दीपावली

एक लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई राम की पैड़ी, श्रद्धालु मना रहे दीपावली

अयोध्या।

प्रभु श्रीरामनगरी के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देश भर में लोग दीपावली मना रहे हैं। अयोध्या में राम की पैड़ी पर अवध विश्वविद्यालय के छात्रों, सिपाहियों व आम लोगों ने दीपोत्सव मनाया। यहाँ एक लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किये गए हैं। पूरे शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई है।
सोमवार सांझ ढलते ही मठ-मंदिरों और घरों में श्रीराम ज्योति प्रज्वलित हो उठी। मंगल आरती के साथ राम भक्तों ने पांच दीपक श्रीराम के नाम प्रज्वलित करते हुए आतिशबाजी और पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए। शहर से लेकर गावों तक दिव्य दीपोत्सव के बीच बच्चों और महिलाओं ने भी आनंदित होकर उल्लास की फुलझड़ियां छुड़ाई।
नगर क्षेत्र में चहुंओर से आती पटाखों की आवाज और आकाश तक दिखती आतिशबाजी के नजारे दीपावली का दृश्य उत्पन्न करते रहे। लोग और बच्चे सड़कों पर निकल आए और जमकर आतिशबाजी की।
राम की पैड़ी पर हुए दीपोत्सव का वीडियो शेयर करते हुए सीएम योगी ने कहा, ”प्रभु श्री रामलला आज श्री अयोध्या धाम में अपने नव्य-दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। आइए, इस पावन अवसर पर ‘रामज्योति’ प्रज्वलित कर हम सभी लोग अपने घर में भी उनका स्वागत करें। जय-जय सियाराम!”
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago