अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

एक बार फिर पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने पुत्री के साथ जबरन बनाएं शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज। बसखारी्््््

एक बार फिर पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने पुत्री के साथ जबरन बनाएं शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले बसखारी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता के द्वारा अपनी ही पुत्री को हबस का शिकार बनाकर इंसानियत के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है। 

मामले में पीड़ित पुत्री के प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस ने हैवान पिता के विरुद्ध दुराचार के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बसखारी थाना क्षेत्र से जुड़े एक गांव का है। बसखारी थाना क्षेत्र की निवासिनी युवती को उसका पिता तनवीर पुत्र शमसुद्दीन कई दिनों से उसके ऊपर गलत नियत से बातों से शारीरिक शोषण करने के लिए प्रेरित करता था। इतना ही नहीं आरोपी पिता मौका मिलते ही अश्लील हरकत करता था।

आरोप है कि बीते रात्रि तनवीर ने अपनी पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। हैवानियत की घटना के बाद पीड़िता पुत्री ने आसपास के लोगों को आप बीती सुनाई।

 घटना के बारे में जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश पनपने लगा। सूचना पाकर अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामकिशोर रावत ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पुत्री के प्रार्थना पत्र आरोपी तनवीर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसको सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई के साथ आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago