उत्तर-प्रदेश के रामपुर में पति को पेड़🌳से बांधकर महिला से किया😡गैंगरेप

FB IMG 1560778251190 - उत्तर-प्रदेश के रामपुर में पति को पेड़🌳से बांधकर महिला से किया😡गैंगरेप

रामपुर, उत्तरप्रदेश 

  • उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कितने भी दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला यूपी के रामपुर का है, जहां बाइक से जा रहे पति-पत्नी को कुछ युवकों ने रास्ते मे रोक लिया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
  • इस बात का जब पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और पति के सामने ही महिला से साथ गैंगरेप किया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि बिना कानून के डर से उन्होंने ये काम किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया भी वायरल कर दिया।
  • पीड़ित महिला और पुरुष की कहीं सुनवाई भी नहीं हुई, लेकिन मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पति-पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में फिर से तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।
  • जानकारी के मुताबिक, ये घटना यूपी के रामपुर जिले की है जहां रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र का रहने वाला यह दंपति बीते 11 जून को बाइक से दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में 4 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक रोक कर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। इतना ही आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधकर उसके सामने ही उसकी पत्नी से गैंगरेप किया।
  • इस मामले मे जब मीडिया ने दखल दिया तो पुलिस की कान पर जूं रेंगी और अब उनका दावा है कि इसमें तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago