बीकापुर - अयोध्या

ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर मारपीट, दो नामजद।

ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर मारपीट, दो नामजद।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र पिकअप चालक और उसके साथियों की पिटाई करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा सवार दो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

दर्ज एफआईआर में सुल्तानपुर के हुसैनगंज इनायतपुर निवासी तौहीद अहमद ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह वह व्यापारियों की गाय, भैंस अपनी पिकअप से लादकर थाना रौनाही स्थित जुबेर गंज पशु बाजार में आए थे। दोपहर बाद घर जाते समय प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी पुल से पहले तिवारी ढाबा पर सड़क पर बाईं ओर पिकअप खड़ी करके वह और उनके साथ मौजूद व्यापारी ढाबे पर चाय-नाश्ता करने लगे। जैसे ही वह पिकअप स्टार्ट करने लगे, ई रिक्शा पर दो लोग पहुंचे और वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद करने लगे। इस बीच ई रिक्शा सवार दोनों लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान डिहवा मंगारी निवासी विशाल यादव व चौरे बाजार निवासी मुनव्वर के रूप में हुई है।

कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago