इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट बरामद।

इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट बरामद।

फेसबुक फोटो।

पूराकलंदर_अयोध्या।

जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अकवारा गांव में शनिवार दोपहर एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।  मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के खसड़े गांव की मूल निवासी 19 वर्षीय महिमा उर्फ मुस्कान पुत्री मान सिंह चौहान थाना क्षेत्र के अकवारा गांव में किराए पर कमरा लेकर रहती थी और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। मृतका की मां रानी चौहान का ननिहाल अकवारा गांव में है, एक सप्ताह पूर्व मृतका के माता-पिता अकवारा आए थे और 12-14 वर्ष के  दो बच्चों को उसके पास छोड़कर दिया। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago