अयोध्या उत्तर प्रदेश

आबकारी कार्यालय के पास बने शौचालय का आज तक नहीं खुला ताला।

आबकारी कार्यालय के पास बने शौचालय का आज तक नहीं खुला ताला।


अयोध्या।

अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर नाका स्थित जिला आबकारी कार्यालय से सट कर बने शौचालय का ताला आज तक नहीं खुल सका है। इतना ही नहीं शौचालय में ताला बंद होने से लोगों ने राहगीरों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय को ही मूत्रालय बना डाला है। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिला आबकारी कार्यालय के चाहरदीवारी से सट कर सुलभ शौचालय का निर्माण एक वर्ष पूर्व हुआ था। इसे लोगों के लिए खोला जाना था लेकिन अभी तक बंद चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लापरवाही के कारण प्रतीक्षालय में ही लोगों ने गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया है। लोगों को ठौर देने के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय में ही गंदगी फैल गई है। आरोप है कि यहां रोज शाम पियक्कड़ों का भी जमावड़ा लग जाता है। निकट कई प्रमुख मार्केट होने के कारण आने जाने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता एम एन झा का कहना है कि जानकारी नहीं है, हो सकता है गंदगी के चलते आबकारी विभाग ने ताला बंद कराया हो। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी ने ताला बंद कराए जाने से इंकार किया।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

8 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago