
आधा दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सामूहिक बैठक का किया बहिष्कार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के ब्लाक मुख्यालय अमानीगंज पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की एक सामूहिक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुछ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और आरोप लगाया कि मीटिंग हॉल के अंदर कबूतर की लैट्रिन सहित साफ सफाई नहीं दिखी।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां की सुपरवाइजर ललित विशाखा और वंदना वर्मा है जो इस समय सीडीपीओ का भी चार्ज लेकर बैठी है ललित विशाखा पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया है कि जब इनसे पूछा गया कि मीटिंग तो आपने बुला ली है लेकिन बैठने की सुविधा कहां पर है तो उनका जवाब आया कि नीचे बैठो जब साफ सफाई की बात कही तो गुस्से में आकर अपना पांव आगे बढ़ा दिया और कहा आकर इस पर बैठ जाओ कार्यकत्रियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर दिया और सुपरवाइजर पर भड़क गई और कहा कि जिले में दिखाया जाता है की मीटिंग में कितने खर्च आए जो सिर्फ कागजों सिमट कर रह गया है। सरकार के फंड का बंदर बांट किया जाता है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। जब भी संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय त्रिपाठी से फोन पर जानकारी चाही तो खबर लिखने तक घंटी बजती रही फोन रिसीव नहीं हुआ।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More