अयोध्या उत्तर प्रदेश

आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में गम और गुस्से का माहौल

आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में गम और गुस्से का माहौल।

अयोध्या।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद जिले में गम और गुस्सा नजर आया।
शहीदों की शहादत पर लोग सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। जिले भर के शिक्षण संस्थानों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न दलों के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर और शोक संवेदना प्रकट कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के खजुराहट चौराहे से गोला बाजार तक स्थानीय व्यापारियों युवा वर्ग के लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला।
इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिले के चौक पर पर हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकियों का पुतला फूंका गया।
लोगों ने घटना के प्रति दुख प्रकट करते हुए पाकिस्तान और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिले के थानों और पुलिस कार्यालय में मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन और स्कूलों में दो मिनट मौन रखा गया। सियासी दलों ने हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बार बार इतनी बड़ी बड़ी आतंकी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को अब इस मसले पर ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है। गम और गुस्से के बीच शहीद परिवारों ने भी इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर सरकार से ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए कहा है।
शहीद के परिवारों का कहना है कि आतंक के खिलाफ सरकार को अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। अन्यथा रोज रोज देश के बेटे अपने प्राणों का बलिदान देते रहेंगे।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago