अयोध्या उत्तर प्रदेश

आठ साल के मासूम को अपहरणकर्ताओं ने उतारा मौत के घाट।

आठ साल के मासूम को अपहरणकर्ताओं ने उतारा मौत के घाट।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र में  8 वर्षीय किशोर की अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे मौत के घाट उतार दिया। दूसरे दिन जंगल में बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। घटना तारुन थाना अंतर्गत मिश्राने के जंगल की है। जहां किछूटी बाजार निवासी राज गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता मंगलवार की शाम 7 बजे कस्बे से ही अपहरणकर्ताओं उठा ले गए थे। पिता द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद थाने की पुलिस को अपहरण और अनहोनी की आशंका में तहरीर दिया। लेकिन पुलिस अपहरण में रिपोर्ट दर्ज न कर गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।

बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब ग्रामीण जंगल की तरफ लकड़ी काटने गए थे तो देखा 8 फीट गड्ढे में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है।  इसकी जानकारी परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देख कर लग रहा था कि धारदार हथियार से कई वार किया गया है। मृतक के पिता मनोज गुप्ता बड़े व्यापारी हैं। रो रहे पिता का कहना था कि बेटे को मारे ना होते, रुपया पैसा जो मांगना था ले लेते। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बीकापुर, तारुन, हैदरगंज थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रही। ग्रामीणों की भी काफी भीड़ इकट्ठा रही।

क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago