अयोध्या उत्तर प्रदेश

आचार संहिता लागू होते ही तहसीलों में शुरू हुआ होर्डिंग्स हटाओ अभियान।

आचार संहिता लागू होते ही तहसीलों में शुरू हुआ होर्डिंग्स हटाओ अभियान।
अयोध्या।
अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही तहसीलों से लेकर ब्लाक और पंचायतों तक में सघन रूप से होर्डिंग्स – पोस्टर हटाने का अभियान शुरु कर दिया गया है। अगले 72 घंटे तक चलने वाले अभियान में सभी एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारियों को लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार द्वारा शनिवार देर शाम जारी निर्देश के बाद जिले की सोहावल, मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली और सदर तहसील क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं सभी 11 ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी और 865 ग्राम पंचायतों के सचिवों और प्रधानों को भी निर्देशित किया गया है आगामी 72 घंटे बाद कहीं बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स नहीं नजर आनी चाहिए। एसडीएम सदर राजकुमार पाण्डेय ने सदर क्षेत्र में शनिवार शाम से लेकर शुरु किए गए अभियान में दो सौ से अधिक स्थानों से होर्डिंग्स हटवाए है। इसके अलावा सभी दुकानदारों को चेक दी गई है कि किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री नहीं लगने दें।
तहसील सोहावल क्षेत्र से राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स पोस्टर, होर्डिंग्स हटाई जाने लगीं हैं। तहसीलदार सोहावल के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत के कर्मी होर्डिंग्स को हटाने में लगे हुए हैं। रुदौली आदर्श आचार संहिता लागू होते ही, एसडीएम अंशिका दीक्षित, तहसीलदार राजेश वर्मा, सीओ, नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका रुदौली सुरेश मौर्य नगर पालिका परिषद रुदौली के कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में होर्डिंग्स हटवाए। रविवार को भी अभियान जारी रहा।
एसडीएम ने बताया कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गोसाईगंज शनिवार देर शाम आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कोतवाली पुलिस व नगर पंचायत की संयुक्त टीम कस्बे में जगह जगह लगे फ्लैक्स, बैनर को हटवाने लगी।
editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

6 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago