बीकापुर के जलालपुर भग्गू में आग से दलित का आवास खाक।

अयोध्या।

अज्ञात कारणों से दलित के आवासीय छप्पर में आग लगने से भग्गूजलालपुर के मजरे पूरे सधई तिवारी निवासी दलित राम अवध पुत्र जासू का आवासीय छप्पर खाक हो गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन को सूचना दी। और मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम एवं ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गृहस्ती के कुछ सामान और पड़ोसी छप्पर में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।किन्तु घटना में पीड़ित दलित के गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने पीड़ित की आर्थिक सहायता करते हुऐ घटना से  लेखपाल को अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल उमेश यादव ने बताया कि घटना में हुई नुकसानी की रिपोर्ट प्रशासन को भेजकर पीड़ित को अतिशीघ्र सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago